अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD वेंस से H-1B वीजा धारकों पर उनकी टिप्पणी को लेकर सवाल करने वाली भारतीय मूल की युवती निवृति अगरम चर्चा में हैं। CBS न्यूज के टाउनहॉल कार्यक्रम में उन्होंने वेंस से पूछा कि अप्रवासियों को समस्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराने के बजाय सरकार अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान क्यों नहीं देती?
जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से स्नातक निव अगरम ने बताया कि अमेरिकी नागरिक बनने के बाद पहली बार मतदान करते समय उन्होंने ट्रंप-वेंंस की जोड़ी को वोट दिया था।
उन्होंने सीमा सुरक्षा, ड्रग्स और मानव तस्करी जैसे मुद्दों को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया था। हालांकि, उन्होंने इस धारणा के कारण वोट नहीं दिया था कि अप्रवासी अमेरिकी नागरिकों की नौकरियां छीन रहे हैं।
निव ने कहा कि इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की कार्रवाई और H-1B वीजा पर काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों को वेंस द्वारा ‘विदेशी बंधुआ मजदूर’ कहे जाने के बाद उन्हें अमेरिका की सुरक्षा को लेकर चिंता होने लगी है। उन्होंने सवाल किया कि जिन समस्याओं को हल करना सरकार की जिम्मेदारी है, उनके लिए अप्रवासियों को बलि का बकरा क्यों बनाया जा रहा है?
जवाब में वेंस ने स्वीकार किया कि H-1B वीजा धारकों के बारे में उनकी भाषा पूरी तरह उचित नहीं थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी सभी वीजा धारकों के लिए नहीं, बल्कि कुछ कंपनियों की कार्यप्रणाली के संदर्भ में थी। वेंस के अनुसार, कुछ कंपनियां अमेरिका में योग्य कर्मचारी उपलब्ध नहीं होने का दावा करके विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करती हैं और फिर उन्हें नियोक्ताओं पर निर्भर रहने की स्थिति में डाल देती हैं।
वेंस ने कहा कि वह इमिग्रेशन व्यवस्था को खारिज नहीं कर रहे, बल्कि अमेरिका में सामाजिक एकता बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने अपने ससुराल पक्ष के भारतीय मूल का भी उल्लेख किया।
निवृति का परिवार करीब 20 साल पहले अमेरिका आया था और वह 5 साल पहले अमेरिकी नागरिक बनी थीं। वह ICE की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठा चुकी हैं। उन्होंने मिनियापोलिस में ICE विरोधी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए वॉशिंगटन डीसी से यात्रा भी की थी।
Operation Protect the Vote | अमेरिका में चुनावी धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय मूल के…
Operation Protect the Vote | અમેરિકાની 2024ની રાષ્ટ્રપતિ ચૂંટણીમાં ગેરકાયદેસર રીતે વોટિંગ કરવાના આરોપમાં કેલિફોર્નિયામાં…
સાન હોઝેના શ્રીમય કૃષ્ણધામ હવેલીમાં ભક્તિ, સંગીત અને રાસ-ગરબાનો ભવ્ય મહોત્સવ* સાન હોઝે, કેલિફોર્નિયા …
Vinod Khosla | भारतीय मूल के अरबपति और सिलिकॉन वैली के प्रमुख निवेशक विनोद खोसला…
Vinod Khosla Job | ભારતીય મૂળના અબજોપતિ અને સિલિકોન વેલીના જાણીતા રોકાણકાર વિનોદ ખોસલા ફરી…
अमेरिका के टेक्सास में भारतीय मूल के भाई-बहन रोहन सतीजा और अन्या सतीजा ने बचपन…