दुबई में सड़क हादसे की एक दर्दनाक घटना में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की मौत हो गई। कॉलेज जाते समय उसकी कार का टायर पंचर हो गया था।
वह सड़क किनारे खड़ी होकर मदद का इंतजार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में केरल के थोडुपुझा की रहने वाली नैफा बाल्कीज हमीद की मौके पर ही मौत हो गई।
नैफा कनाडियन यूनिवर्सिटी दुबई में आर्किटेक्चर की अंतिम वर्ष की छात्रा थी। हादसे वाले दिन वह अपनी कार से विश्वविद्यालय जा रही थी।
इसी दौरान अल खवानीज स्ट्रीट पर उसकी कार का टायर पंचर हो गया। उसने भारत में मौजूद अपने पिता बिनू हमीद को फोन करके इसकी जानकारी दी थी।
पिता ने उसे रोडसाइड असिस्टेंस बुलाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि कार को वर्कशॉप भेजने के बाद वह टैक्सी से कॉलेज चली जाए। हालांकि, इस बातचीत के करीब 5 मिनट बाद पिता ने दोबारा बेटी को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
इसके कुछ समय बाद दुबई पुलिस ने परिवार को फोन करके सड़क हादसे की जानकारी दी।
परिवार को मिली जानकारी के मुताबिक, नैफा अपनी कार के पीछे खड़ी होकर मदद का इंतजार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार के मुताबिक, हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
नैफा हाल ही में अपने परिवार के साथ केरल में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। हालांकि, कॉलेज की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए वह अपनी मां के साथ दुबई लौट गई थी।
उसके पिता, भाई और भाभी केरल में ही रुके हुए थे। परिवार ने नैफा की उच्च शिक्षा के लिए दुबई में बसने का फैसला किया था।
परिवार के सदस्यों के अनुसार, नैफा 18 साल की उम्र से गाड़ी चला रही थी और अलग-अलग तरह के वाहन चलाने में सहज थी।
उसकी अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है। रविवार को उसके पैतृक शहर थोडुपुझा, केरल में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
વિદેશમાં વસતા NRI ભાઈઓ-બહેનો માટે ખાસ આમંત્રણ
તમારા પરિવાર, સમાજ અને સંસ્કૃતિ સાથે જોડાયેલા ખાસ પ્રસંગોને Sacharachar.com મારફતે વિશ્વભરના ગુજરાતી સમાજ સુધી પહોંચાડો.
પારિવારિક પ્રસંગો
લગ્ન, સગાઈ, જન્મદિવસ અને અન્ય ખાસ પ્રસંગો.
સામાજિક અને ધાર્મિક
નવરાત્રી, દિવાળી, ધાર્મિક અને સાંસ્કૃતિક કાર્યક્રમો.
કોમ્યુનિટી સિદ્ધિઓ
શિક્ષણ, રમતગમત, બિઝનેસ અને સામાજિક સિદ્ધિઓ.
તમારે શું મોકલવાનું?
પ્રસંગની ટૂંકી માહિતી અને 2–5 ફોટા મોકલો.
