Diwali Hanukkah | लॉस एंजिल्स में भारतीय और यहूदी समुदायों के बीच आस्था, सद्भाव और मित्रता का संदेश देने के उद्देश्य से दिवाली और हनुक्का उत्सव का आयोजन किया गया।
भारत के महावाणिज्य दूतावास, लॉस एंजिल्स ने अमेरिकन ज्यूइश कमेटी (एजेसी) लॉस एंजिल्स, स्मार्ट विलेज मूवमेंट, सिनाई टेम्पल, फ्लेश फैमिली सिनाई टेम्पल इजराइल सेंटर और हिंदू ज्यूइश कोएलिशन ऑफ अमेरिका के सहयोग से सिनाई टेम्पल में इस कार्यक्रम की मेजबानी की।
इस आयोजन में भारतीय और यहूदी समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। भारत के महावाणिज्य दूत श्रीनिवास केजे के साथ कांग्रेसवुमन सिडनी कमलागर-डोव, अशोक अमृतराज, मेयर शरोना नजारियन, वाइस मेयर जेम्स माई, आसम शेख और प्रो टेम मेयर डॉ. प्रिया भट-पटेल सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राजनयिकों, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों और भारतीय-अमेरिकी तथा यहूदी-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने भी भाग लिया। समारोह के दौरान अंतरधार्मिक प्रार्थनाएं की गईं।
इसके साथ ही पारंपरिक रूप से दीप जलाए गए और हनुक्का की मोमबत्तियां प्रज्वलित की गईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भरतनाट्यम, भांगड़ा, यहूदी संगीत और अन्य संगीत कार्यक्रम शामिल रहे।
इस आयोजन ने भारतीय और यहूदी समुदायों को एक साथ लाकर आपसी विश्वास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और मित्रता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
વિદેશમાં વસતા NRI ભાઈઓ-બહેનો માટે ખાસ આમંત્રણ
તમારા પરિવાર, સમાજ અને સંસ્કૃતિ સાથે જોડાયેલા ખાસ પ્રસંગોને Sacharachar.com મારફતે વિશ્વભરના ગુજરાતી સમાજ સુધી પહોંચાડો.
પારિવારિક પ્રસંગો
લગ્ન, સગાઈ, જન્મદિવસ અને અન્ય ખાસ પ્રસંગો.
સામાજિક અને ધાર્મિક
નવરાત્રી, દિવાળી, ધાર્મિક અને સાંસ્કૃતિક કાર્યક્રમો.
કોમ્યુનિટી સિદ્ધિઓ
શિક્ષણ, રમતગમત, બિઝનેસ અને સામાજિક સિદ્ધિઓ.
તમારે શું મોકલવાનું?
પ્રસંગની ટૂંકી માહિતી અને 2–5 ફોટા મોકલો.
