US Temple Attack | अमेरिका के ओहायो राज्य स्थित रिचमंड हाइट्स (ग्रेटर क्लीवलैंड) में एक स्वामीनारायण हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर हमला करने का मामला सामने आया है।
श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर पर असामाजिक तत्वों ने ईंटें फेंककर भारी तोड़फोड़ की। इस घटना में मंदिर की खिड़कियों के कांच पूरी तरह टूट गए और इमारत को नुकसान पहुंचा। घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 1:30 बजे की है, जब मंदिर के अंदर पुजारी और श्रद्धालु मौजूद थे।
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) और कोलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका (CoHNA) ने इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है और इसे संभावित ‘हेट क्राइम’ करार दिया है।
HAF के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है और घटना की जानकारी एफबीआई (FBI) तथा सिविल राइट्स विभाग को दे दी गई है।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका में हिंदू समुदाय ‘हिंदू हेरिटेज मंथ’ और आगामी नवरात्रि उत्सव की तैयारियों में जुटा हुआ है।
हिंदू संगठनों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने तथा इस तरह के नफरती कृत्यों की सार्वजनिक रूप से निंदा करने की मांग की है।
વિદેશમાં વસતા NRI ભાઈઓ-બહેનો માટે ખાસ આમંત્રણ
તમારા પરિવાર, સમાજ અને સંસ્કૃતિ સાથે જોડાયેલા ખાસ પ્રસંગોને Sacharachar.com મારફતે વિશ્વભરના ગુજરાતી સમાજ સુધી પહોંચાડો.
પારિવારિક પ્રસંગો
લગ્ન, સગાઈ, જન્મદિવસ અને અન્ય ખાસ પ્રસંગો.
સામાજિક અને ધાર્મિક
નવરાત્રી, દિવાળી, ધાર્મિક અને સાંસ્કૃતિક કાર્યક્રમો.
કોમ્યુનિટી સિદ્ધિઓ
શિક્ષણ, રમતગમત, બિઝનેસ અને સામાજિક સિદ્ધિઓ.
તમારે શું મોકલવાનું?
પ્રસંગની ટૂંકી માહિતી અને 2–5 ફોટા મોકલો.
