Hindi News

अमेरिका में फुटबॉलर बनने का सपना लेकर गए 18 वर्षीय भारतीय मूल के खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

Krissh Mahatma | अमेरिका में फुटबॉलर बनने का सपना लेकर गए ब्रिटेन के 18 वर्षीय भारतीय मूल के युवा खिलाड़ी क्रिश महात्मा की मिसिसिपी राज्य के जैक्सन शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना 22 नवंबर, रविवार को हुई। इस मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय डैनी लूना को गिरफ्तार कर हत्या का आरोप लगाया है।

क्रिश महात्मा कोपिया-लिंकन कम्युनिटी कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था और कॉलेज की फुटबॉल टीम ‘को-लिन वुल्व्स’ की ओर से खेलता था। वह मूल रूप से पश्चिमी लंदन के हेस इलाके का रहने वाला था। अपनी पढ़ाई और फुटबॉल करियर को आगे बढ़ाने के लिए वह करीब 3 महीने पहले ही अमेरिका आया था।

22 नवंबर की सुबह जैक्सन शहर में टेलर स्ट्रीट स्थित ग्रीन घोस्ट रेस्टोरेंट के पास पार्किंग क्षेत्र में उसे गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल क्रिश को एक निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिंड्स काउंटी के कोरोनर जेरमाया हॉवर्ड ने उसकी पहचान की पुष्टि की।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, क्रिश और उसके साथी खिलाड़ियों ने नशे की हालत में दिखाई दे रहे एक व्यक्ति को घर छोड़ने में मदद करने की पेशकश की थी। बताया जाता है कि इसी दौरान उनके बीच कहासुनी और विवाद हो गया। इसके बाद गोलीबारी हुई। हालांकि, पुलिस ने इस घटनाक्रम की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और हत्या के पीछे का वास्तविक कारण भी अभी स्पष्ट नहीं किया है।

Krissh Mahatma (left); and Danny Luna (right).

पुलिस ने 24 नवंबर को 22 वर्षीय डैनी लूना को गिरफ्तार किया था। क्रिश ने कॉलेज की टीम की ओर से इस सीजन में 14 मैच खेले थे। सितंबर में नेशनल पार्क कॉलेज के खिलाफ 3-2 की जीत में उसने निर्णायक गोल भी किया था। उसकी मौत से कॉलेज, साथी खिलाड़ियों और परिवार में शोक की लहर है। परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए 35,000 डॉलर जुटाने का अभियान भी शुरू किया गया है।

Chief Editor

Recent Posts

INSAFનો “ Thanks Giving “ પ્રોગ્રામ

INSAF (ઇન્ડો અમેરીકન સીનીયરસ એસોસીએશન, ફૃીમોન્ટ) કેલીફોરનીઆ “ Thanks Giving “ પ્રોગ્રામ -૨૪મી નવેમ્બર ૨૦૨૬…

8 hours ago

ડેલાસમાં દિવાળી ઉજવણી, ટોચના લોકો હાજર રહ્યા

ડેલાસમાં દિવાળી ઉજવણીમાં મેયરો, કોન્સ્યુલ જનરલ અને સ્થાનિક આગેવાનો જોડાયા સાંસ્કૃતિક કાર્યક્રમો, આગેવાનોના સંબોધન, ભોજન…

8 hours ago

ડલાસમાં ભવ્ય અન્નકૂટ

વૈષ્ણવ સંઘ ડલાસ દ્વારા રવિવાર નવેમ્બર ૧૫ના રોજ સાંજે ૪ વાગે ભવ્ય અન્નકૂટ યોજાયો વૈષ્ણવ…

9 hours ago

कनाडा में ब्राह्मण समाज द्वारा दिवाली गाला डिनर का आयोजन, 11 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

Brahmin Samaj of Ontario | कनाडा में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने तथा…

18 hours ago

કેનેડામાં બ્રાહ્મણ સમાજ દ્વારા દિવાળી ગાલા ડિનરનું આયોજન, 11 પ્રતિભાઓનું સન્માન કરાયું

Brahmin Samaj of Ontario | કેનેડામાં ભારતીય સંસ્કૃતિ અને પરંપરાના જતન સાથે બ્રાહ્મણ સમાજ ઓફ ઑન્ટારિયો…

18 hours ago

કેનેડામાં કેરળની મહિલાને રૂ. 30 કરોડની લોટરી લાગી, જીતેલી રકમથી કરશે બે મોટા કામ

કેરળની મૂળ વતની અને કેનેડાના એડમન્ટનમાં રહેતી સ્નેહા જોયનું નસીબ ચમકી ઉઠ્યું છે. કેનેડાની લોકપ્રિય…

2 days ago